फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

289 वाहनों का हुआ चालान, 13 वाहन किए गए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार की रात कुल 289 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं 13 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से वाहन सवारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 46 स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1491 वाहनों को पुलिस ने चेक किया। जिसमें बिना नंबर प्लेट गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का पालन न करने, बाइक पर तीन सवारी व बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि कुल 289 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 13 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक, देवगांव कोतवाली, मेहनाजपुर व पवई थाना पुलिस ने दो-दो तथा बरदह थाना पुलिस ने छह वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें