ठेकमा-मार्टिनगंज रोड पर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग को लेकर धरने पर बैठी रश्मि विश्वकर?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजसेविका रश्मि विश्वकर्मा के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीणों ने तम्मरपुर पुल पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान टूटे पुल व सड़क के मरम्मतीकरण की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ठेकमा सराय मोहन-मार्टीनगंज मुख्य मार्ग नहर पुल के बीचो-बीच दो बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसमें प्रतिदिन कोई ना कोई बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बड़ी गाड़ियां फंस जाती हैं। जिसके कारण इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि इस मार्ग पर मार्टीनगंज तहसील व ठेकमा ब्लाक होने के कारण इसी रास्ते से लोगों का आना-जाना रहता है। समाजसेविका रश्मि विश्वकर्मा का कहना था कि हम धरने पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक कोई विभागीय अधिकारी पुल की मरम्मत के लिए लिखित नहीं देगा। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिए की दो-तीन दिन के अंदर पुल को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर रश्मि विश्वकर्मा ने धरना समाप्त कर दिया। मौके पर अशोक राय, आशुतोष तिवारी, अभय नाथ राय, डॉ. रियाज अहमद आजमी, हरी राम, रंजीत जायसवाल, संजय राय, रामपाल विश्वकर्मा व गीता देवी समेत आदि उपस्थित थे।