कोरौली बुजुर्ग में बने सामुदायिक शौचालय में बंद ताले को खोलने की मांग, प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव में बने सामुदायिक शौचालय में बंद ताले को खुलवाने की मांग कर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शौचालय के सामने प्रदर्शन किया।
बताते चलें कि मिर्जापुर ब्लाक के कोरौली बुजुर्ग गांव में पांच लाख 71 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 11 माह पूर्व सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो गया था। लेकिन तब से उसमें ताला बंद है। शौचालय का ताला खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रधान सहित अधिकारियों से मांग की। लेकिन ताला नहीं खुला। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के बाहर ही ताला खुलवाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों कहना था कि सरकार गांव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। ऐसे में पांच लाख इकहत्तर हजार रूपए की लागत से बनकर तैयार उक्त सामुदायिक शौचालय मात्र शो-पीस बनकर रह गया है। 11 माह से बन कर शौचालय तैयार हो गया था। लेकिन तभी से उसमें ताला बंद है। प्रदर्शन के दौरान गांव के धनीराम, फिरतू, कंचन, उर्मिला, लालती, मेवालाल, नागेश्वर आदि मौजूद रहे।