आजमगढ़ के जीयनपुर कस्बे में मंगलवार को लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कुरान पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार को युवकों ने जीयनपुर कस्बे में प्रदर्शन किया और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। निहाल मेहंदी ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए और जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए उन्होंने टिप्पणी की है। इस दौरान जीशान मेहंदी, कायम मेहंदी, आदिल अब्बास, इस्लाम, मोहम्मद तौहीद, अजीम आदि उपस्थित रहे। बाद में थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी गई।