फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कलेक्ट्रेट के शेष बचे भाग का ध्वस्तीकरण शुरू

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का गिराया जाता जर्जर हिस्सा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने जर्जर अभिलेखागार भवन को ढहाने का कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया। ध्वस्तीकरण का कार्य देर रात तक चलता रहा। सपा शासनकाल में पुराने कलेक्ट्रेट भवन को ढहाकर नए भवन का निर्माण कराया गया था। हालांकि इसके पिछले हिस्से में अभिलेखागार था। वहां अभिलेख रखे थे। जिसके चलते उस दौरान अभिलेखागार को नहीं गिराया जा सका था। अभिलेखों को हटा लिए जाने के बाद रविवार को प्रशासन ने इस जर्जर भवन को भी गिरवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नए कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। कार्यदायी संस्था को कलेक्ट्रेट भवन के साथ ही इसके पूर्वी किनारे पर पार्क का निर्माण करना था। उस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सारे कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो गए। लेकिन अभिलेखगार को नहीं गिराया जा सका था। दोपहर बाद शुरू हुआ भवन ढहाने का कार्य देर रात तक चलता रहा। इस दौरान कलेक्ट्रेट से दुकान का आवंटन कराकर आजीविका चलाने वाले लोग परेशान दिखे। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि उनकी दुकानों को भी तोड़ दिया जाएगा। हालांकि उन्हें बिना नोटिस जारी किए ही मौखिक रूप से दुकान खाली करने का निर्देश दिया जा चुका है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस जगह पर पार्क का निर्माण होना है। साथ ही पूरब की ओर एक गेट भी लगाया जाएगा। अभिलेख स्थानांतरित न होने के कारण यह कार्य रुका हुआ था। अब इसे गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें