फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मेडिकल कालेज में बहाल होंगी सभी सामान्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना काल में लेवल-थ्री अस्पताल बनाया गया राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में शासन के निर्देशानुसार सोमवार से पहले की तरह सभी चिकित्सकीय सेवाएं बहाल हों जाएंगी। कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए अब पुराने आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्थाएं होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.आरपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमितों की मिलने की संख्या आ रही कमी को देखते हुए शासन ने सभी मेडिकल कालेजों में पुरानी चिकित्सकीय सेवाएं बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में व्यवस्थाएं कर ली गई है। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अस्पताल परिसर के मुख्य बिल्डिग से अलग पुराने आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था की गई है। यहीं पर मंडल के कोरोना के गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। दिसंबर से आंशिक रूप से ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई थी। अब पहले की तरह से चिकित्सा सुविधा बहाल करने से मंडल और आसपास के समस्त मरीजों को सहूलियत मिलेगी। व्यवस्थाएं एक-दो दिन पूरी तरीके से ढर्रे पर आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें