महराजगंज थाना क्षेत्र के दशराजपट्टी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर बृहस्पतिवार की रात दो युवक घुस गए और तोड़फोड़ करने के साथ ही धार्मिक पुस्तक को भी फाड़ दिया। विरोध करने पर एक युवक की दोनों ने जम कर पिटाई भी कर दिया। इस बाबत पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
दशराजपट्टी गांव निवासी इस्लाम पुत्र दालमन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे गांव के ही रहने वाले दो युवक धार्मिक स्थल में घुस आए। दोनों ने धार्मिक स्थल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दिया और दो पंखा व घड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने जब दोनों युवकों का विरोध किया तो उसे मारापीटा गया और धार्मिक पुस्तक को भी फाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इपीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोप की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।