फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार करने वाले प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पूर्वांचल उपाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने वाले प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से संविदा कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर शनिवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उसरकुढ़वा निवासी और संविदा लाइनमैन पंकज गौड़ पुत्र शंकर गौड़ ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि वह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महराजगंज पर संविदा लाइनमैन के पद कार्यरत है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 दिसंबर की रात को प्रधान द्वारा बिजली के खंभे इधर-उधर किए जाने की बात की जानकारी होने पर जब मैंने रोका तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर जब मेरे द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पूर्वांचल उपाध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय और संविदा साथियों के साथ थाने पर गया तो कोतवाल ने मेरे संगठन के पूर्वांचल उपाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया और एफआईआर दर्ज नहीं किया। इस मौके पर राजाराम यादव, जयराम राजभर, बदरे आलम, बालेश्वर कुमार, रामशीष गौड़, अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें