फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर सीएम को भेजा मांग-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति द्वारा तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जल निगम द्वितीय निर्माण कार्यालय गेट के बाहर भोजनावकाश के बाद बादल चौहान की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन जारी रहा। अंत में मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य मंत्री को प्रेषित किए गए ज्ञापन में माह सितंबर 2020 से अब तक का बकाया छह माह का वेतन और पेंशन का तत्काल भुगतान एवं प्रतिमाह नियमित रुप से वेतन, पेशन का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किए जाने, वर्ष 2016 से बकाया समस्त पेंशनरी देयों का तत्काल भुगतान किए जाने, मृतक आश्रितों के सस्य की वष 2018 से अवरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति का प्रारंभ किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यों में रणविजय सिंह, अंशू गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, निरंजन भारती, सुरेश कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, लाल बहादुर, पीयूष कुमार सिंह, बादल चौहान, रविकांत चौहान, प्रदीप उपाध्याय, गरीब राम, प्रियांशु कुमार, मुन्नी लाल यादव, दुर्ग विजय यादव, अनिल सिंह, दीनानाथ पांडेय,सुरेंद्र उपाध्याय, महेंद्र सिंह,रामऋषि यादव, कन्हैया सेठ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें