फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर व जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार की शाम को अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी को तहसीलदार निजामाबाद ने छापेमारी कर रंगेहाथ पकड़ लिया। सभी ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी को सरायमीर पुलिस के हवाले करने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सरायमीर क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा। क्षेत्र के शाहपुर रोड, बस्ती, बीनापारा, सुरही समेत दर्जन भर ग्रामों में जगह-जगह अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन में लिप्त ज्यादातर ट्रैक्टर के चालक नाबालिग होते है और खनन का काम दिन में कम और रात में ज्यादा किया जाता है। गुरुवार की शाम को क्षेत्र के बीबीपुर गाव के पोखरे के पास भीटे पर जेसीबी व चार ट्रैक्टर ट्राली लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। गांव वालों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल उमेश कुमार गोंड को दी। लेखपाल ने इसकी जानकारी तहसीलदार को दी। जिस पर तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तहसीलदार ने जेसीबी व चार ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर सरायमीर थाने पहुंचे। जहां सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने चारो ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई। तहसीलदार की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें