फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जूनियर हाई स्कूलों में लिपिक, चपरासी और चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह ने रविवार को प्रदेश के सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। पूर्व सांसद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस जनहित के मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के प्रभावी संचालन के लिए माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर एक लिपिक, एक चपरासी और एक चौकीदार की नियुक्ति का प्रावधान करने की मांग की।
डॉ. सिंह ने बताया कि वर्तमान में इन स्कूलों में छात्र संख्या चाहे कितनी भी हो, केवल चार शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान है। साथ ही, लिपिक, चपरासी और चौकीदार के पदों को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट, छात्रों के सर्वांगीण विकास, योजनाओं के क्रियान्वयन, साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए इन पदों पर नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल चार शिक्षकों के भरोसे स्कूलों का संचालन और पठन-पाठन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे प्रबंधन भी स्कूल चलाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें