फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सठियांव में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में रविवार शाम सठियांव बाजार में देश के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से सठियांव बाजार गूंज उठा।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत यह आयोजन खंड विकास कार्यालय सठियांव के परिसर से शुरू हुआ। यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा झंडा और देशभक्ति के स्लोगन लिखे पंपलेट थे। यात्रा ने सठियांव बाजार का भ्रमण किया और जहानागंज मोड़ पर समाप्त हुई।
इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए तथा सेना का सम्मान किया।
यात्रा में ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, दिवाकर सिंह, पंकज पांडे, दुर्गविजय यादव, दुर्गेश सिंह, देवेंद्र तिवारी, जूठन चौधरी, राधेश्याम सिंह, विनोद यादव, अमित मौर्य, विभा बरनवाल, शिव सिंह, अरुण राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें