फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए युवक की नहर किनारे मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का रहने वाला एक युवक रविवार की भोर में मछली मारने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद उसका शव गांव से गुजरी नहर के किनारे पड़ा मिला। मृतक के नाक व मुंह से रक्तस्राव हो रहा था। जिसे देख कर कयासो का बाजार गर्म है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद पुत्र विजय चौहान रविवार की भोर में पत्नी प्रियंका से यह कह कर निकला कि वह नहर पर मछली मारने जा रहा है। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान गांव के पूवी सिवान में नहर के किनारे अरविंद का शव औधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके नाक व मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। जिसे लेकर कयासो का बाजार गर्म हो गया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची मेंहनगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह मां-बाप की इकलौता संतान था और दो साल पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। अभी उसकी कोई संतान नहीं है। इंस्पेक्टर पंकज पांडेय ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें