फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: कोचिंग से घर लौटी छात्रा का घर में फंदे पर लटकता मिला शव, देखकर अवाक रह गई मां

Sun, 26 Nov 2023 04:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

रामपुर हज्जामपट्टी गांव निवासिनी दिशा गुप्ता 18 जैगहा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के साथ ही कंप्यूटर सीखती थी। शनिवार की शाम दिशा गुप्ता कोचिंग करने के बाद अपने घर आई।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हज्जामपट्टी गांव में शनिवार की शाम एक छात्रा का शव घर में ही पंखे के सहारे लटकता मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। 

विज्ञापन

रामपुर हज्जामपट्टी गांव निवासिनी दिशा गुप्ता 18 जैगहा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के साथ ही कंप्यूटर सीखती थी। शनिवार की शाम दिशा गुप्ता कोचिंग करने के बाद अपने घर आई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दिशा को छत के पंखा से लटकता देखा। वह भाग कर मां के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दिया। मां भी चीखती हुई घर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर लटकता देख अवाक रह गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान परिजनों ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन व अन्य लोग मृत छात्रा के अंतिम संस्कार की कवायद में जुट गए। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की कवायद में जुट गई। इसके बाद पंचनामा कर शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया गया। मृतका के एक भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें