दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक और डीसीएम के खलासी जख्मी हो गए। मृतक डीसीएम चालक प्रेम यादव(24) पुत्र दयाराम यादव ताहिरपुर कादीपुर थाना कलौनीकला जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा राजधरपुर निवासी प्रमोद(33) पुत्र दीपचंद राम और अमिताभ(35) पुत्र सीताराम रात नौ बजे मेंहनगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। राजधरपुर तिराहे के पास अनियंत्रित बाइक बोर्ड से टकराने से प्रमोद की मौत हो गई
दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सीएचसी लाई। हालात गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रमोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।