फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीसीए को पराजित कर स्टेडियम बना चैंपियन

विज्ञापन
05  जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपंन, ट्राफी के साथ विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खेला गया। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में स्टेडियम ने डीसीए को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 24 से 27 अक्तूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल स्टेडियम बनाम डीसीए रानी की सराय के बीच खेला गया। जिसमें डीसीए रानी की सराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम ने मात्र 10.2 ओवरों में लक्ष्य को प्राप्त कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। डीसीए रानी की सराय की तरफ से बल्लेबाजी में सुधांशु ने 28 रन, रितेश ने 12 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम की तरफ से गेंदबाजी में रिषभ ने तीन विकेट, अंकित व अतुल ने 02-02 विकेट प्राप्त किया।
स्टेडियम की तरफ से बल्लेबाजी में अमित भगत 14 व शिवम सिंह नाबाद 56 रनों का योगदान दिया। डीसीए रानी की सराय तरफ से गेंदबाजी में सुधांशु ने दो विकेट प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी व बैट्समैन के रूप में रानी की सराय के अतुल यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनुराग यादव और शिवम सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि केएम श्रीवास्तव, सचिव जिला हैंडबाल संघ, विशिष्ट अतिथि अमित पांडेय व युगांत उपाध्याय ने किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें