बसपा के पूर्व नेता की प्रेसवार्ता
बसपा से निकाले गए सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को बेलइसा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेताओं को ही इसके लिए जिम्मेदार बताया। कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद से वह प्रचारप्रसार में जुट गए थे लेकिन वर्तमान के एक कैबिनेट मंत्री के भतीजे प्रमोद यादव को टिकट देने के लिए उन्हें हटाया गया है।
बताया कि उनका टिकट काटने और पार्टी से निकाले जाने में पूर्व सांसद डा. बलिराम और जोन कोआर्डिनेटर डा. आरएस कुशवाहा की भूमिका रही है। कहा कि वर्ष 2002 से बहुजन समाज पार्टी से जुड़ा हुआ हूं। पार्टी के प्रति सदैव निष्ठा जताई। पार्टी हाईकमान की ओर से जैसे ही 2014 में मुझे सदर से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया। तबसे क्षेत्र में चारों ओर घूमकर जनसमस्याओं को उठाने का काम किया।
हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम किया है लेकिन वर्तमान में एक कैबिनेट मंत्री के भतीजे प्रमोद यादव को टिकट देने के लिए उन्हें हटाया गया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की । कहा कि बसपा से वर्ष 2002 से जुड़ा हुआ हूं और आगे भी पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा। उन्होंने पर अपना टिकट कटवाने का आरोप लगाया।