फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग स्थल से बाहर खड़े वाहनों का काटें चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसपोर्टर एवं व्यापार मंडल के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व जाम की समस्या से मुक्ति को बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व व ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहर में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आटो, टैक्सी पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर वाहनों को यथास्थान पार्क कराएं। जिससे कि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। वाहन के मालिक व चालक वाहन खड़ा करते समय नो पार्किंग जोन का विशेष ध्यान दें तथा निर्धारित स्थानों पर ही गाड़ियों को खड़ी करें। पार्किंग स्थल से बाहर वाहन पाए जाने पर वाहनों का चालान काटकर कार्रवाई की जाएगी। शहर में बन रहे व्यावसायिक भवनों में भी पर्याप्त पार्किंग की जगह होनी चाहिए, यदि पार्किंग के लिए जगह निर्धारित नहीं की गयी है तो भवन मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करें। ऐसे ढ़ाबों को भी चिन्हित करें, जिनके पास पार्किंग की जगह न हो, उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए ढ़ाबे को सील करें। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी ट्रैफिक, ईओ नपा को निर्देश दिया कि व्यापार मंडल के साथ समंवय स्थापित कर दुकानों के आगे अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए स्थान को खाली कराए। कोई भी दुकानदार किसी भी कीमत पर अपनी दुकान के आगे फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग आदि न लगाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें