सिधारी स्थित श्री इच्छापूर्ति गौरीशंकर मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु
श्री इच्छापूर्ति गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मंदिर परिसर में भोलेनाथ के भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। प्रसाद ग्रहण करने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गौरीशंकर का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर बाद भक्तों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित कराया।
कथा के विश्राम दिवस पर आयोजित भंडारे में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। भंडारे में मुख्य ट्रस्टी कुसुमलता सिंह, प्रबंधक बॉबी सिंह रेड़ा, प्रकृति सिंह, पुन्नु सिंह रेड़ा, राबी सिंह रेड़ा, पंडित अजय पेंयुली, नायक यादव, विश्वजीत सिंह, जितेंद्र अस्थाना, भूमि, नीतू, जितेंद्र भारद्वाज, बब्बन सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।