फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी कागजात बनाने और धोखाधड़ी का आरोप, बहू समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र और फोटो तैयार कर बेटे से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उर्मिला ने बहू पूजा सरोज, उसकी बहन आरती सरोज, पिता बाबूराम और मां राधिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्द कराई है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर तहबरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुआं भोरांव गांव निवासी उर्मिला देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र राम प्रताप का विवाह 24 मई 2019 को तहबरपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुर गांव निवासी पूजा सरोज के साथ हुआ था।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पूजा के माता-पिता राम प्रताप को अपने घर ले गए। वहां वह उनकी देखरेख और घर के प्रबंधन का काम करता था। आरोप यह भी है कि नौकरी के नाम पर रुपये लेने के बाद राम प्रताप को कहीं गायब करा दिया गया।
विज्ञापन

अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-20 आजमगढ़ ने 19 अगस्त 2026 को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए तहबरपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र में उल्लिखित तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने का निर्देश दिया।
न्यायालय ने की गई कार्रवाई से एक सप्ताह के भीतर अवगत कराने को भी कहा। महिला ने न्यायालय को बताया कि उसने मामले की जानकारी बिलरियागंज थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला तहबरपुर थाना क्षेत्र का होने की बात कहकर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी आजमगढ़ से भी शिकायत की। वहां से कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
00 वर्जन
कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कुछ अलग मामला है। बेटा-बहू एक साथ रहते हैं। लड़की यहां की थी, लेकिन वह यहां रहती नहीं है। लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। -आदित्य कुमार सिंह, थाना प्रभारी तहबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें