फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
रानी की सराय पीएचसी पर वैक्सीन के लिए लगी कतार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में टीकाकरण को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कहीं टीका लगवाने के लिए लोग आपस में धक्का मुक्की करते नजर आए। वहीं कहीं पर लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस तक बुलानी पड़ गई है। पुलिस की मौजूदगी में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

पल्हनी प्रतिनिधि के अनुसार ऊंचा गांव में शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम पहुंची थी। बाजार में स्थित एक प्राइवेट दुकान में टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। टीकाकरण शुरू होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए जिससे भारी भीड़ लग जाने के कारण टीकाकरण कक्ष में धक्का-मुक्की होने लगी। इसे स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर टीकाकरण की जगह को खाली कराया और कुछ देर के लिए टीकाकरण बंद हो गया। किसी तरह से स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा। किसी तरह से टीकाकरण किया गया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन भीड़ के आगे पुलिस भी थोड़ी बेबस नजर आई। वैक्सीन लगवाने के लिए इतनी संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचना एक सुखद पहलू है। लेकिन सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करना कोरोना वायरस के फैलने का प्रमुख कारण भी बन सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। अगर लोग स्वयं सचेत नहीं होंगे तो वैक्सीन लगवाने का कोई लाभ नहीं होगा। चिकित्सा प्रभारी रानी की सराय सत्यप्रकाश गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसीलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करते हुए वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें