फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः सऊदी से लौटे कार सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली , एक हमलावर को ग्रामीणों ने दबोचा

Mon, 23 Aug 2021 06:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जहानागंज कस्बा स्थित ढाबा के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार सवार मुमताज को  रोक लिया। जब तक मुमताज कुछ समझा पाता तब तक एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गोली मुमताज के गले में लगी और वह अपनी कार में ही गिर पड़ा। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मुमताज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज में एक ढाबा के पास सोमवार दोपहर बाद कार सवार युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक कर गोली मार दी। गोली लगने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही गांव निवासी मुमताज (35) सऊदी में नौकरी करता है। चार दिन पूर्व ही वह घर लौटा है। सोमवार दोपहर बाद अपने चार पहिया से किसी काम के लिए आजमगढ़ आया था। वापस घर लौटते समय जहानागंज कस्बा स्थित ढाबा के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया।

जब तक मुमताज कुछ समझा पाता तब तक एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गोली मुमताज के गले में लगी और वह अपनी कार में ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश भागने लगे। बाइक सवार बदमाश भाग निकला जबकि गोली चलाने वाले बदमाश को लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


आननफानन घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पकड़े गए बदमाश की लोगों ने जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले बदमाश का भाई भी सऊदी में रहता था, जहां उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। लेकिन वह अपने भाई के मौत का जिम्मेदार मुमताज को मानता था, जिसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया। पकड़ा गया बदमाश गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का निवासी बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अभी उसके नाम का खुलासा नहीं कर सकी है। दिन-दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

आजमगढ़ एसपी सिटी पंकज पांडेय ने कहा कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। एक बदमाश भी लोगों की पिटाई से घायल है। उसका भी इलाज कराया जा रहा है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें