फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः राखी बांधने जा रही विवाहिता की मौत , देवर ने कहा- सांप ने डंसा, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 23 Aug 2021 01:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

विवाहिता अपने देवर के साथ भाइयों को राखी बांधने के लिए बाइक से मायके जा रही थी। घर से निकलने के थोड़ी ही देर बाद देवर  शोर मचाता हुआ घर पहुंचा और चिल्लाने लगा कि भाभी को सांप ने डंस लिया। 
विज्ञापन
रेवला गांव में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने के रेवला (नंदाव) गांव में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके लोगों ने परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


सरायमीर थाने के रेवला (नंदावं) गांव  निवासिनी रीमा यादव पुत्री लल्लन यादव की शादी वर्ष 2018 में रेवला गांव निवासी हीरालाल यादव हुई थी। रविवार को वह अपने देवर के साथ भाइयों को राखी बांधने के लिए बाइक से मायके जा रही थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सुबेलाल शोर मचाता हुआ घर पहुंचा और चिल्लाने लगा कि भाभी को सांप ने डंस लिया।

परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पाकर रेवला पहुंचे मायके वालों ने रीमा को उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। वहां भी डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके के लोग उसे गाजीपुर अमवा की सती माई के स्थान पर ले गए। लेकिन वहां भी कोई फायदा न होने पर वापस लौट आए।
विज्ञापन


बाद में मायके वालों ने  ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सरायमीर थाने में पुलिस को पति हीरालाल सहित देवर, सास, ननद आदि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन में जुटी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें