फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने झोंकी फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली; तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोबाइल टावर बैटरी चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चोरी के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वांछित एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सरायमीर प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल टावर बैटरी चोरी के मामले में वांछित लालमन यादव नंदाव बाजार की ओर से सरायमीर की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर नरदह पुलिया के पास घेराबंदी की गई। 

कुछ देर बाद संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालमन यादव निवासी भक्तिन का पूरा सरैया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा,  कारतूस व 540 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें; UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया ट्रेस, मुंबई से बनारस आई महिला ने ऐसे किया पर्दाफाश

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर मार्च 2025 में थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर स्थित एक मोबाइल टावर से बैटरी की चोरी की थी। इस मामले में पूर्व से ही मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़ और अयोध्या जनपद में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें