फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन दिन पहले ही की थी साढ़े सात लाख की चोरी

Thu, 14 Sep 2023 02:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल है। पुलिस को इसकी कई मामलों में तलाश थी। 
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया। तीन दिन पहले पैथोलॉजी में हुई साढ़े सात लाख की चोरी की घटना में बदमाश शामिल था। पुलिस को इसकी कई मामलों में तलाश थी। 

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली पुलिस गुरुवार क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पैथोलॉजी में हुई चोरी की घटना में शामिल एक अपराधी चोरी का एक मशीन लेकर बेचने के लिए मेहनाजपुर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। चेवार चड़िया पुलिया पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश के आने का इंतजार करने लगी।

कुछ देर बाद सामने से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास पुलिस ने किया तो वह उमरी गांव की तरफ बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस से घिर जाने पर उसने पास रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बदमाश की पहचान सुनील पुत्र राजेन्द्र निवासी लेबरूआ थाना चंदवक जिला जौनपुर के रूप में की गई। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी का बायोकेमिकल मशीन कीमत करीब 1.5 लाख रुपये, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें