फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 29 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
टायर पंचर होने के बाद भी लड़का नहीं थमा - फोटो : डेलीमेल
विज्ञापन
होली के दिन निजामाबाद थाने के फरिदाबाद बाजार में रंग पड़ने की बात को लेकर दो वर्गों के बीच संघर्ष की घटना में एसपी ने निजामाबाद थानाध्यक्ष सुरेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जांच के बाद सोमवार रात एचसीपी और एक सिपाही को भी निलंबित कर दिया। निलंबित एचसीपी ध्रुव नरायण सिंह और कांस्टेबल अखिलेख यादव दोनों निजामाबाद थाने पर तैनात थे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ व्याप्त तनाव को देखते हुए मंगलवार को भी मौके पर भारी फोर्स तैनात रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि फरिदाबाद बाजार में 24 मार्च को होली पर रंग लगाने के विवाद में दो वर्ग विशेष के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ की थी।

बचाव करने गई पुलिस पर भी इन लोगों ने ईंट पत्थर चलाकर एसओ समेत कई पुलिस वालों को घायल कर दिया। मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पर एसपी ने एसओ सुरेश चंद को निलंबित कर दिया था। अब जांच रिपोर्ट आने पर सोमवार को एचसीपी ध्रुवनरायण सिंह और कांस्टेबल अखिलेख यादव को भी निलंबित कर दिया। इन दोनों पर आरोप है कि जानकारी के बाद भी ये लोग मौके पर नहीं पहुंचे। यदि दोनों लोग पहुंच जाते तो शायद घटना नहीं होती।
विज्ञापन


दूसरी तरफ घटना के बाद से उपजे तनाव को देखते हुए यहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। मामले में पुलिस की तरफ से एआईएमआईएम (आल इंडिया मुस्लिमीन इत्तेहादुल मजलिसे) के जिलाध्यक्ष कलिम जामई सहित 300 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। एसओ निजामाबाद विवेक यादव ने बताया कि फरिदाबाद गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें