फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मड़ई में सो रहे पुजारी की मनबढ़ ने कर दी लाठी से पिटाई, इलाज के दौरान दम तोड़ा 

Sun, 18 Oct 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के गुलऊर बाजार स्थित मंदिर के पीछे मड़ई में सो रहे वृद्ध पुजारी और उनकी पत्नी की शुक्रवार रात एक पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुजारी की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने एक घंटे मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गुलऊर बाजार निवासी पुजारी रामचंद्र दास (75) ने अपनी जमीन पर शिव मंदिर बनवाया है। वह उसके पीछे मड़ई डालकर पत्नी के साथ रहते थे। आरोप है कि शुक्रवार देर रात गांव के मृत्युंजय उपाध्याय ने पुजारी पर लाठी से हमला कर दिया। बचाने आई उनकी पत्नी फूलमती (65) को भी पीट दिया।

इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह 10 बजे पुजारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने सड़क पर रख कर जाम लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें