फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नेता ने मासूम संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर किया कुकर्म 

Thu, 21 Jan 2021 12:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे के साथ सोमवार को राजनीतिक दल के एक पदाधिकारी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। एसपी से शिकायत के बाद जहानागंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बच्चे को गांव का एक व्यक्ति मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरे के समीप एक कमरे में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर घर वालों ने जहानागंज थाने पर सूचना दी। लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार मंगलवार को एसपी से मिला।

एसपी के निर्देश पर जहानागंज पुलिस सक्रिय हुई और बुधवार को पीड़ित को थाने पर बुला कर जानकारी ली। आरोपी को पुलिस ने थाने पर बुलाया है, लेकिन वह शाम तक पहुंचा नहीं था। एसओ संदीप यादव ने बताया कि आरोपी एक राजनैतिक दल के अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें