फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में नाच को लेकर मारपीट, चार घायल

Thu, 24 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने की युवक की पिटाई - फोटो : self
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चरऊवां गांव में बुधवार की रात आई बारात में द्वारपूजा के समय नाच को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में गुरुवार को दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

चरऊवां गांव निवासी राजबली यादव के बेटी की बुधवार को बारात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे बज रहा था।   इस दौरान बारातियों के साथ गांव का वसीम (30) भी नाचने लगा। कुछ युवकों ने उसे नाचने से मना किया। इसको लेकर कहासुनी हुई और युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। वसीम ने यह बात अपने मुहल्ले के लोगों को बताई। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक पक्ष से वसीम के अलावा जावेद (40) पुत्र मजनू, सालीम (32) पुत्र इस्लाम और दूसरे पक्ष से राजबहादुर यादव (45) घायल हो गए। 
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से दीदारगंज थाने की पुलिस और सीओ फूलपुर पहुंच गए। पुलिस मामले को शांत कराते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराई। 
विज्ञापन

डाक्टर ने जावेद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया। केस दर्ज करने के लिए दोनों पक्ष से दीदारगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें