फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती मामलों में पुलिस ने पांच बच्चे उठाए

Thu, 24 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
कानपुर देहात और कन्नौज में बीते दिनों पड़ी डकैती के मामले में स्वाट टीम ने रामपुर बिनौरा डेरा में छापामार पांच बच्चों को उठाया है। पूछताछ में बच्चे रटा-रटाया जवाब पापा खच्चर बेचने गए हैं दे रहे हैं।  कन्नौज, तिर्वा कस्बे के अलावा कानपुर देहात के ककवन में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस अभी तक सही आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। स्वाट और सर्विलांस टीम ने कई स्थानों पर छापामार अभियान चलाकर कई लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ चुकी है।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बिनौरा डेरा में छापामार कर आठ से दस साल के 5 बच्चों को साथ में लिया है। पुलिस इन बच्चों से अपने घर के युवकों के बारे में जानकारी कर रही है। बच्चे एक ही रटारटाया जवाब दे रहे हैं कि उनके पापा व भाई खच्चर, घोड़ा बेचने गए हैं।

स्थान पूछने पर बच्चे कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कोई बच्चा मदारी का खेल दिखाने की बात करता है तो कोई कलाबाजी का करतब दिखाने का काम करता है। पुलिस के सामने होने के बावजूद बच्चों के चेहरों पर कोई शिकन नहीं है। न ही उन्हें पुलिस द्वारा पकड़े जाने का खौफ है।
विज्ञापन


बच्चे पुलिस से हंस-हंस कर बातें करते। लेकिन जब उनके परिवार के युवकों के बारे में पूछताछ की जाती तो बच्चे सीधे एक ही जवाब देकर टाल देते है। कोतवाल प्रभारी आलोक सिंह यादव ने बताया कि बच्चों को केवल पूछताछ के लिए लाया गया है। उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें