फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों ने बस चालक को पीटा

Sun, 30 Apr 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर के पास रविवार की रात आजमगढ़ से वाराणसी जा रही वाराणसी डिपो की बस के चालक की कुछ अज्ञात स्कार्पियो सवार लोगों ने पिटाई की और बस की चाबी छीन ले गए। इसके चलते यात्री बीच रास्ते मे फंसे रह गए। सड़क के गड्ढ़े में पानी भरा था, जिसका छींटा स्कार्पियो पर पड़ा था। उसी से नाराज स्कार्पियो सवारों ने चालक को पीट दिया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि ओवरटेक करते समय वाराणासी डिपो की बस से स्कार्पियो  के ऊपर कुछ पानी का छीटा चला गया जिससे गुस्साए स्कार्पियो  सवारों ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया और बस चालक विपुल राय की जमकर धुनाई कर दी। जिसकी सूचना वाराणसी डिपो के कंडक्टर वेद प्रकाश सिंह ने 100 नंबर पर पुलिस को दी।

मौके पर सीओ लालगंज सुकरमपाल तोमर एवं चौकी इंचार्ज पहुंच गए थे बस की सवारियों को दूसरी बस में ट्रांसफर कर वाराणसी के लिए भेज दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर स्कार्पियो की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें