फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा आठवीं की छात्रा से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में बलात्कार, गर्भपात और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा गांव से थोड़ी दूरी पर निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। निजी स्कूल के प्रिंसिपल मनीष यादव पुत्र लल्लन यादव ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व छात्रा को बहाने से बुलाकर और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने अश्लील क्लिप भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

कुछ दिन बाद छात्रा गर्भवती हो गई तो तीन जून को मनीष ने जिला मुख्यालय स्थित एक डाक्टर के यहां उसका गर्भपात करा दिया। उसके कृत्यों से परेशान छात्रा जुलाई में विद्यालय खुलने के बाद भी स्कूल नहीं जा रही थी। इस पर प्रधानाध्यापक ने फोन कर धमकी दी कि स्कूल न आने पर वह वीडियो क्लिप को सार्वजनिक कर देगा।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक का बार-बार फोन आने पर मंगलवार को घरवालों ने कारण पूछा तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी और अपनी पीड़ा घरवालों को बताई। बुधवार को छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। कोतवाल फूलपुर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर छात्रा को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें