करनैलगंज रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर माल गोदाम के पास बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला अपने साथ पांच वर्ष की बच्ची को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई।
इससे दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचित किया। क्षतविक्षत दोनों शवों को ट्रैक से हटाया गया। सुबह जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है।