फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब तीन बजे जनरल स्टोर की दूकान से टाफी खरीदने गई दस वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बालिका मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पकड़े गए दोनों युवक चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका फूलपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि उसकी दस वर्षीय बेटी कस्बे में स्थित एक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल से घर आने के बाद वह मुहल्ले के एक जनरल स्टोर की दूकान पर टाफी खरीदने गई। जहां दूकानदार अजय यादव पुत्र सिकंदर और उसका चचेरा भाई विक्की पुत्र हरेंद्र मौजूद थे।


दोनों बालिका को बहलाकर दूकान के भीतर कमरे में ले गए। वहां ले जाकर बलात्कार करने लगे। घटना के बाद बालिका रोती बिलखती घर पहुंची। मुहल्ले में इस तरह की वारदात से सनसनी फैल गई। नाराज लोग बालिका को लेकर थाने पहुंचे। फूलपुर कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें