फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 01 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
जमीन बैनामा कराने के एक साल बाद भी बकाया तीन लाख रुपये न देने पर शनिवार की रात मेंहनगर के मउली गांव में बुलाई गई पंचायत में कर्जदार के इशारे पर मनबढ़ों ने जमीन बेचनेवाले भरत सिंह (55) को गोली मार दी। दाहिनी जांघ में दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही पंचायत में आए लोग भाग गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के मउली गांव निवासी भरत सिंह ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी एक बीघा जमीन गांव के रामबली सिंह के नाम बैनामा किया था। बाद में बकाया तीन लाख रुपये देने के लिए वह रामबली सिंह पर दबाव बनाने लगे। इस मामले को लेकर शनिवार को रामबली सिंह ने अपने दरवाजे पर पंचायत बुलाई। इसमें गांव के बीस से अधिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसओ मेंहनगर मिथिलेश मिश्रा के अनुसार बातचीत के दौरान ही रामबली सिंह किसी बात पर नाराज हो गए और उनके इशारे पर परिवार के अन्य सदस्यों ने भरत सिंह पर हमला बोल दिया और उन्हें गोली मार दी। गोली भरत सिंह की दाहिनी जांघ में लगी।

घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। जिसे जिधर जगह मिली भाग निकले। सूचना मिलने पर मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल भरत सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि भरत सिंह की तहरीर पर रामबली सिंह, आनंद सिंह, प्रदीप सिंह और पिंटू सिंह के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें