फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो, पेशकार को पीटा

Sat, 23 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे रखे टेलब को हटाने की बात पर दूकानदारों ने रजिस्ट्रार कानूनगो लालगंज और एसडीएम के पेशकार को पीट दिया। दोनों का पीएचसी मुहम्मदपुर में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर कालोनी मुहल्ला निवासी जगपत राम लालगंज तहसील में एसडीएम के पेशकार हैं। शुक्रवार की सुबह जगपत तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कांता प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय से तहसील जा रहे थे। मुहम्मदपुर बाजार में सड़क खराब होने की वजह से जाम लगा हुआ था।

बाजार में स्थित एक मुर्गा विक्रेता ने दूकान के सामने सड़क की पटरी पर टेबल रख दिया था। बाइक सवार दोनों लोगों ने दूकानदार से टेबल हटाने को कहा तो उनमें बहस होने लगी। मुर्गा विक्रेता के समर्थन में आसपास के दूकानदार भी आ गए। सभी ने मिलकर पेशकार और रजिस्ट्रार कानूनगो की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


एसओ गंभीरपुर एसएन वर्मा ने बताया कि पेशकार जगपत राम की तहरीर पर आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, मेहनगर संवाददाता के मुताबिक, थाना क्षेत्र के उष्मापुर देवईत बाजार में शुक्रवार की सुबह सहयोग मांगने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

 उष्मापुर देवईत गांव निवासी रामबुझ यादव की गांव के बाजार में गिट्टी बालू की दूकान है। इन्हीं के गांव का रहने वाला रामाधार यादव दूकान पर पल्लेदारी करता है। शुक्रवार की सुबह रामाधार ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लाद रहा था। इस दौरान गांव की दलित बस्ती निवासी एक युवक से ट्राली का ढाला बंद करने में सहयोग मांगा। इसी पर दोनों में कहासुनी हुई लेकिन मामला शांत हो गया।

कुछ देर बाद युवक अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा और रामाधार पर हमला बोल दिया। इस दौरान वहां दोनों पक्ष के लोग जुट गए और लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से रामाधार यादव (45), नरेंद्र यादव (24) और जितेंद्र (20) तथा दूसरे पक्ष से संतराज राम (48), रामकुंवर (35) और संदीप (19) घायल हो गए। सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर में भर्ती कराया गया। एसओ मेहनगर अनिल चंद तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें