फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप का आरोप

Tue, 20 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के रशीदगंज बाजार में एक दूकानदार और उसके मित्र पर तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है। दस सितंबर को हुई इस घटना की रिपोर्ट रविवार को दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उसकी बेटी का अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। भयभीत किशोरी ने रविवार को इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी तो उसने निजामाबाद थाने में दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजवा दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

केस दर्ज कराने वाली महिला तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के सत्यनारायण सहित दो लोगों को आरोपित किया है। महिला के अनुसार, सत्यनारायण की निजामाबाद थाना क्षेत्र के रशीदगंज बाजार में जनरल स्टोर की दूकान है। यहां से गांव के लोग अक्सर सामान खरीदते हैं। महिला का आरोप है कि 10 सितंबर की शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी सत्यनारायण की दूकान से सामान खरीदने गई थी। जैसे ही किशोरी दूकान में घूसी तभी दूकानदार का एक मित्र भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


वे दोनों बगल वाली दूकान से चाय मंगाए और इसमें नशीली गोली मिलाकर उसकी बेटी को पिला दी। नशे में होने की वजह से किशोरी बेहोश हो गई और दोनों युवक उसे दूकान के भीतर ले जाकर गैंगरेप किए। इस दौरान अश्लील फोटो भी खींच लिया। होश आने पर किसी तरह से किशोरी घर पहुंच गई। हालांकि किशोरी ने रेप की बात उस समय घरवालों को नहीं बताई। दोनों आरोपी किशोरी की खींची हुई अश्लील तस्वीर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। प्रताड़ना से तंग होकर उसने रविवार को अपनी मां को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें