फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारफीन तस्कर अज्जन समेत दस पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 20 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जेल में निरुद्ध शातिर तस्कर अज्जन समेत दस लोगों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। बीते साल टिकरा गांव मेें हुए कमरू हत्याकांड में एसपी के आदेश पर पुलिस यह कार्रवाई करने जा रही है। वहीं मारफीन तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे तस्कर खालिद की गिरफ्तारी का आदेश कप्तान ने दिया है। 
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह ने जिले में सक्रिय मारफीन तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में वर्ष 2015 में हुए कमरू हत्याकांड में नामजद लखनऊ जेल में निरुद्ध यहां का शातिर तस्कर अज्जन व टिकरा के प्रधान पति इजहार समेत दस लोगों के खिलाफ एसपी ने गैंगस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश जैदपुर पुलिस को दिया है।

बताते चलें कि अज्जन को बीते साल लखनऊ में एसटीएफ ने भारी मात्रा में मारफीन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जैदपुर के टिकरा में कमरू की हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि अज्जन को पकड़वाने में कमरू ने पुलिस की मुखबरी की थी जिसके चलते ही अज्जन ने उसकी हत्या करवा दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में टिकरा गांव की महिला प्रधान के पति इजहार हुसैन समेत 9 लोगों पर पुलिस ने हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी वहीं अज्जन को हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। एसपी के निर्देश पर अब जल्द ही इन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।

वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के ही चंदौली गांव निवासी शातिर तस्कर खालिद भी कई मामलों में वांछित है जिसे पुलिस पकड़ नहीं सकी है। एसपी ने खालिद को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए है। एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि जैदपुर के टिकरा गांव में हुए कमरू हत्याकांड के आरोपियोें पर गैंगस्टर की कार्रवाई व शातिर तस्कर खालिद की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें