फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस बुधवार की दोपहर लछीरामपुर मुहल्ले में स्थित भीम बाबा मजार के पास छापेमारी कर चार हेरोइन बेचने वालों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 44 पुड़िया हेरोइन, 11 पुड़िया गांजा और 17140 रुपये नगद बरामद हुआ। गिरफ्तार होने वालों में मां-बेटी भी शामिल हैं। पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में शहर के हीरापट्टी मुहल्ला निवासी रवि कुमार, शांति देवी पत्नी स्व. रामसूरत इसके बेटी ममता के अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी बेचन कुमार का नाम शामिल है। सीओ नगर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर वह शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी और महिला थाना प्रभारी अलका मिश्रा के साथ लछीरामपुर मुहल्ले में स्थित भीम बाबा मजार के पास छापेमारी कर इन चारों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान इनके पास से 44 पुडिय़ा हेरोइन, 11 पुड़िया गांजा और 17140 रुपये नगद बरामद हुआ। बरामद सामानों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। सीओ ने बताया कि यह चारो लोग काफी दिनों से क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे थे। चारो के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। पूछताछ के दौरान इन सभी ने कुछ और कारोबारियों का नाम बताया है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें