फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से युवक की मौत

Wed, 14 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
शराब से मौत
विज्ञापन
शराब पीने से अहरौला थाना क्षेत्र के रशूलपुर अहमद अली गांव निवासी अमरनाथ बिंद की बुधवार की सुबह मौत हो गई।  सूचना से हलाकान पुलिस गांव पहुंची और अमरनाथ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस शराब का अड्डा चलाने वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गांव में काफी दिनों से शराब का अड्डा चल रहा है। शराब पीने से एक सप्ताह पूर्व अमरनाथ के बड़े भाई की मौत हो चुकी है लेकिन इस मामले में कोई शिकायत न होने पर मामला ठंडा पड़ा था।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के रशूलपुर अहमद अली गांव निवासी अमरनाथ बिंद (30) पुत्र स्व. केदारनाथ दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। 12 सितंबर को अमरनाथ क्षेत्र में शराब के अवैध अड्डे पर जाकर शराब पीया। इसी दिन रात को उसे सिर में दर्द, उल्टी और दस्त होने लगी। परिवार के सदस्य उसे निजी डाक्टर के यहां भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से हुई मौत से गांव में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव मौके पर पहुंचे और अमरनाथ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। गांववालों का आरोप है कि जिस अड्डे से अमरनाथ ने शराब पिया था।

वहीं से अमरनाथ का बड़ा भाई शोभनाथ बिंद भी शराब पीया और इसी तरह से तबियत खराब होने से सात सितंबर को उसकी मौत हो गई। हालांकि घर के लोग बीमारी से हुई मौत समझकर अंतिम संस्कार कर दिए लेकिन अमरनाथ की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


शोभनाथ और अमरनाथ की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार में सिर्फ शोभनाथ की पत्नी रीना देवी और उसके दो बेटे ही हैं। गांववालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस अड्डे को बंद कराने के लिए पूर्व में कई बार थाने पर शिकायत की गई लेकिन थाने के कुछ सिपाही शिकायत करनेवालों को ही परेशान करने लगे। जिसकी वजह से दोबारा किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव ने बताया कि अमरनाथ की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शराब का अड्डा चलाने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अहरौला (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के रशूलपुर अहमदअली गांव निवासी अमरनाथ बिंद की मौत जहरीली शराब पीने से नहीं, बल्कि हरियाणा में तैयार हुई अंग्रेजी शराब पीने से हुई है। इसका खुलासा बुधवार को एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने शराब की सप्लाई करने वाले दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद किया। उनका कहना है कि पुलिस इन तस्करों के पास से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब की बोतलें भी बरामद की है। एसपी ग्रामीण के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों में श्रीपति बिंद रशूलपुर अहमदअली गांव और विक्रम बगल वाले गांव केवटहिया का निवासी हैं।

यही दोनों क्षेत्र में काफी दिनों से हरियाणा में तैयार हुई शराब को लाकर सप्लाई करते हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अमरनाथ की मौत के बाद पुलिस ने इनके घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने पुलिस को उन लोगों के नाम भी बताए हैं जो जौनपुर या सुल्तानपुर जिले से शराब लाकर इन्हें उपलब्ध कराते हैं। हरियाणा निर्मित शराब बेचने वालों में श्रीपति और विक्रम के अलावा भी कई लोग हैं। गांववालों ने बताया कि अमरनाथ और उसका भाई शोभनाथ शराब पीने के आदती थे। कुछ दिन पूर्व अमरनाथ अपने हिस्से की जमीन बेची थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों की निशानदेही पर पुलिस कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें