फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक से टकराई डीसीएम, तीन की मौत 

Wed, 20 Jul 2016 12:40 AM IST
आजमगढ
विज्ञापन
विज्ञापन
 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर इंटर कॉलेज के पास मंगलवार की सुबह पहले से खड़े ट्रक में डीसीएम जा टकराई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति का पैर कट गया। लोग उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक और डीसीएम के बीच फंसे शवों को पुलिस ने जेसीबी और लोगों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डीसीएम को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे खानजहांपुर इंटर कॉलेज के पास खड़े ट्रक में आम से लदी अनियंत्रित डीसीएम पीछे से जा टकराई। इस घटना में नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी गंज मुहल्ला निवासी लल्लन सोनकर (60) पुत्र फूलचंद सोनकर, महराजगंज थाना क्षेत्र के बतियहंवा भैरो बाबा गांव निवासी भीम सोनकर (35) पुत्र  फूलचंद सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि घायल राजकुमार सोनकर (45)  पुत्र  लाल चन्द सोनकर सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली के दोनों पैर कट गए। उसे उपचार के लिए फूलपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि तीनों मृतक फल के थोक व्यापारी थे। ये लोग सुल्तानपुर से आम खरीदकर डीसीएम से आम लेकर आजमगढ़ की ओर आ रहे थे। जब डीसीएम अनियंत्रित हो गई तो चालक चलती डीसीएम से कूदकर भाग गया। फूलपुर कोतवाली प्रभारी अनिलचंद तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज  कर  लिया गया है  मौके की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक और डीसीएम दोनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें