फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक की तालाब में मिली लाश

Fri, 11 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी हरैया गांव के पास तमसा नदी में शुक्रवार सुबह रिक्शा चालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुआं देवचंद पट्टी गांव निवासी उमेश गौतम (28) रिक्शा चलाता था। छह दिसंबर, दिन रविवार को वह घर से सिधारी थाने के मतौली गांव स्थित ससुराल जाने के लिए निकला। लेकिन शाम तक उमेश के ससुराल न पहुंचने पर घर वाले परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं चला।


थक हारकर परिवार वालों ने गुरुवार को कंधरापुर थाने पर तहरीर दी। पहले तो पुलिस अपने थाना क्षेत्र का मामला न होने की बात कहते हुए टरकाती रही। इसी बीच शुक्रवार सुबह उमेश की लाश बड़ी हरैया गांव के पास तमसा नदी में मिली। शव देखकर गांव के लोगों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त उमेश गौतम के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट में जो भी मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें