फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर उबाल रहे थे शव

Sat, 27 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर गांव के एक युवक की शुक्रवार की रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शनिवार को शव को ठिकाने लगाने के लिए लाश के सिर को भगौने में डाल कर उबाल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी। मृत युवक के पिता ने हत्यारोपी और उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी मो. मुदस्सिर (18) पुत्र आजम खां चार भाइयों में तीसरे नंबर और चार बहनों में बड़ा था। वह बिलरियागंज कस्बे में स्थित जमियतुल फलाह में हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वहीं पास में जामिया नगर मुहल्ला निवासी मो. ईशा का सैलून है।


मुदस्सिर अक्सर मो. ईशा के यहां आया करता था। पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी से पता चला कि युवक का ईशा की बड़ी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसओ बिलरियागंज रूपेश सिंह के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मुदस्सिर के मोबाइल पर किसी का फोन आया।
विज्ञापन



इसके बाद वह किसी के यहां भोज में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला। उधर, जामिया नगर में ईशा ने उसे अपनी बेटी के साथ देख लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर में ले गया, जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए ईशा और उसकी पत्नी काफिया ने मिट्टी का तेल छिड़ककर लाश को जलाने का प्रयास किया।


शव के न जल पाने पर शनिवार की सुबह ईशा किराए पर गैस सिलेंडर और बड़ा चूल्हा ले आया। इसके बाद बड़े भगौने में मुदस्सिर की लाश को सिर के बल डालकर उबालने लगा। लाश के उबलने पर उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए और बदबू की वजह खोजने लगे। इसी बीच मुदस्सिर के घर वालों ने बिलरियागंज पुलिस को बेटे के लापता होने और उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई।


पुलिस ने इनके साथ ईशा के घर पर छापा मार कर शव को बरामद कर ईशा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी पत्नी छोटे बेटे और बेटी के साथ फरार हो गई थी। एसपी दयानंद मिश्र ने बताया कि मृत युवक के पिता की तहरीर पर मो. ईशा और उसकी पत्नी काफिया के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें