फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाॅप में घुस कारीगरों को पीटा, की फायरिंग

Thu, 31 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरदह थाने के बेलवाना गांव में गुरुवार की दोपहर चार बाइक पर सवार आठ नकाबपोश बदमाश एक वर्कशाप में घुसे और कारीगरों को लाठी-डंडे और लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े।
विज्ञापन


अपनी तरफ भीड़ आते देख बदमाश कारीगरों पर गोली चलाकर फरार हो गए। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर चली गई। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बेलवाना गांव निवासी रामफेर विश्वकर्मा का घर के पास ट्रैक्टर की ट्राली बनाने का वर्कशाप है। गुरुवार की दोपहर वर्कशाप में रामफेर के बेटे नीलेश (25) और बीडीसी रमाशंकर (25), राजेश (30) पुत्र भगौती काम कर रहे थे। तभी चार बाइक पर सवार आठ लोग पहुंचे।
विज्ञापन


सभी मुंह बांधे हुए थे। बाइक सवारों ने पहुंचते ही इन तीनों पर लाठी-डंडा और लात, घुसों से हमला बोल दिया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद रामफेर मौके की तरफ दौड़े। उसको देख अन्य कई लोग भी दौड़ पड़े। उधर बदमाश अपनी तरफ भीड़ आते देख नीलेश को लक्ष्य कर गोली चला दी। हालांकि गोली उसके बगल से निकल गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर बरदह थाने के एसआई संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसओ बरदह नागेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, न ही तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें