फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साले को गोली से उड़ाया

Tue, 02 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली के धौरहरा गांव में मंगलवार की शाम जीजा ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बहन को पिटाई से बचा रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


देवरिया के मदनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी युवक के साथ की है। उसके साथ उसका भाई भी रहता था। मंगलवार की शाम किसी बात से नाराज होकर युवक अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा। ऐसे में भाई से रहा न गया और वह बीच-बचाव करने लगा।

यह बात उसके जीजा को नागवार लगी। उसने घर में रखे अवैध असलहे से अपने साले के सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। गांववालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें