फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य चौक क्षेत्र से गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में मंगलवार को हुई छात्र की मौत के बाद भड़के छात्र-छात्राओं द्वारा कालेज में तोड़फोड़ और आगजनी करने के मामले में गुरुवार को कार्यवाहक  प्रधानाचार्य प्रभारी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें करीब दो सौ छात्र-छात्राओं को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से छात्रों और अभिभावकों में रोष है। उधर, घटना के मुख्य आरोपी प्रधानाचार्य कहीं भागने के फिराक में थे। गुरुवार की सुबह पुलिस ने उन्हें जीयनपुर मुख्य चौक से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

बता दें कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार पुत्र सुरेंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा 11 का छात्र था। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेम नारायण शुक्ला की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर वह मंगलवार को हास्टल में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य की स्कूटी, आवास में तोड़फोड़ और आगजनी करने के बाद कालेज में तोड़फोड़ और अभिलेख फूंक दिए। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने हालात पर काबू पाया और विद्यालय 25 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया गया।

घटना के संबंध में सुरेंद्र राम ने तहरीर देकर अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए प्रेम नरायण शुक्ला के विरुद्ध हत्या और दलित उत्पीड़न एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस आरोपी के तलाश में थी। गुरुवार को प्रेम नरायण जीयनपुर चौक पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।

तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर घटना का मुआयना कर लौटे सहायक आयुक्त के आदेश पर कालेज के नए कार्यवाहक प्रभारी एके राय ने तहरीर देकर करीब दो सौ छात्र-छात्राओं के विरुद्ध तोड़फोड़, अभिलेख फूंकने, उपद्रव करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाल जीयनपुर जोगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार प्रेम नरायण शुक्ला का चालान कर दिया गया है। नए कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर दो सौ छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें