फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर बाजार में स्थित इलाहाबाद बैंक में सोमवार की दोपहर रुपये जमा करने आए एक खाता धारक की जेब से उचक्के ने 30 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित आफताब हुसैन पुत्र शाहवर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खातिबपुर गांव के निवासी हैं। इलाहाबाद बैंक जीयनपुर में उनका खाता है। सोमवार को आफताब अपने खाते में 30 हजार रुपये जमा करने आया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रुपये जमा करने के लिए आफताब फार्म भर ही रहा था कि बैंक परिसर में मौजूद एक युवक ने उसकी जेब से पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकला। यह देख आफताब ने शोर मचाया। इसके बाद मौजूद लोग बदमाश को दौड़ा लिए और करीब दो सौ मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें