फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की अवैध उगाही पर विधायक भड़के

Mon, 29 Oct 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ज्ञापन देने आए आतिशबाजी व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगाने वालों से फायर ब्रिगेड द्वारा की जा रही पांच-पांच हजार रुपये की उगाही पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम से जांच कराकर वसूली करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को कहा है। साथ ही लाइसेंस की अवधि 15 दिन और आतिशबाजी मैदान का शुल्क एक हजार रुपये करने को कहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को आतिशबाजों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि दीपावली में आतिशबाजी लगाने के लिए परमिट हासिल करने को अनुमति के लिए फायर ब्रिगेड द्वारा प्रत्येक दुकानदार से पांच-पांच हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। यह भी कहा कि जीआईसी मैदान आतिशबाजी बाजार के लिए सुरक्षित है। यहां यू आकार में दुकानें लगवाई जाएं। बीच में पार्किंग रहे। सभी दुकानों का साइज एक हो। दुकानदारों ने मांग की कि तीन दिन के स्थान पर 15 दिन का लाइसेंस दिया जाए।

दुकानों पर टिनशेड की शर्त में छूट मिले। विधायक ने आतिशबाजी व्यापारियों की इन सारी मांगों से अपने पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए इसी के मुताबिक कार्रवाई को कहा है। साथ ही फायर ब्रिगेड वसूली की जांच कराने को कहा है। आतिशबाजी व्यापारियों ने अपना यह ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को भी सौंपा। इस संबंध में फायर स्टेशन के सेकेंड आफीसर विनय कुमार सिंह का कहना है कि किसी आतिशबाजी व्यापारी से कोई अवैध पैसे की मांग नहीं की गई। व्यापारी आकर बताएं कि किस फायर कर्मी ने पैसा मांगा या वसूला है। किसी व्यापारी ने कभी कोई ऐसी शिकायत भी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें