फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड के जरिए कोटेदारों ने किया गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 76 लोगों के फर्जी आधार कार्ड के जरिए मुबारकपुर कस्बे के दो कोटेदारों ने करीब पांच क्विटंल से अधिक के गेहूं और चावल का गोलमाल कर दिया। जांच मेें मामला पकड़ में आने पर इन दोनों कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर डीएम से अनुमति मांगी गई। मंगलवार की देर रात अनुमति मिलने पर बुधवार को मुबारकपुर थाने में तहरीर दी गई और केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए प्रदेश के जिन 43 जिलों में सरकारी राशन के फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। उसमें मुबारकपुर कस्बे के दो कोटेदार अब्दुल सलाम और ओमप्रकाश का नाम शामिल है। यह लोग आधार कार्ड के जरिए आनलाइन 76 लोगों का फर्जी आधार कार्ड के जरिए करीब पांच क्विंटल गेहूं और चावल का फर्जीवाड़ा कर दिया। इसमें एक कोटेदार 53 और दूसरे ने 23 फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया है। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई। मंगलवार की देर शाम को डीएम की तरफ से अनुमति मिलने पर बुधवार को मुबारकपुर थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें