फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के चपरासी ने किया छात्रा से छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहानागंज। सिधारी थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय का चपरासी रविवार को प्रैक्टीकल करने आई छात्रा को लैब में पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा विरोध करते हुए लैब से बाहर निकल आई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चपरासी को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के हंडिया क्षेत्र का रहने वाला अरविंद राम सिधारी थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय के लैब में चपरासी है। रविवार को बीएससी के छात्र-छात्राओं का प्रैक्टीकल था। वनस्पति विज्ञान का प्रैक्टीकल करने के लिए छात्र-छात्राएं आई हुई थीं। प्रैक्टीकल करने के बाद किसी काम से एक साथ कालेज की तीन छात्राएं लैब में पहुंचीं। इस दौरान अन्य दोनों छात्राओं को अरविंद ने बाहर भगा दिया और एक छात्रा को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें